{"_id":"6afdf2038aa83bd4150b67c7","slug":"quality-of-nutritional-supplements-to-be-assessed-dm-orders-an-inquiry-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-169629-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: परखी जाएगी पुष्टाहार की गुणवत्ता, डीएम ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: परखी जाएगी पुष्टाहार की गुणवत्ता, डीएम ने बैठाई जांच
Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और महिलाओं को बांटे जा रहे पुष्टाहार की गुणवत्ता परखी जाएगी। केंद्रों को बांटे गए और इकाइयों पर मौजूद पुष्टाहार की गुणवत्ता, मात्रा और पैकेजिंग की जांच होगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने तहसीलवार कमेटी गठित की है, और एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब की है। कमेटी में संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक को शामिल किया गया है।
जिले में 2511 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनसे 1,98,721 लाभार्थी जुड़े हैं। इनमें 11,886 गर्भवती, 11,247 धात्री महिलाएं और छह वर्ष तक के 1,75,588 बच्चे शामिल हैं। इन सभी तक हर महीने पुष्टाहार पहुंचाने की जिम्मेदारी पांच टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट की है। इनका संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करती हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जिम्मे इनकी निगरानी है। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर भी तैनात हैं।
इसके बावजूद पुष्टाहार की गुणवत्ता और निर्धारित मात्रा को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। सितंबर और अक्तूबर में भी लाभार्थियों को वितरित किए गए पुष्टाहार में वजन कम होने और गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें मिली थीं। हालांकि, लिखित शिकायत नहीं मिलने का हवाला देकर उस समय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
पांच प्लांट पर है पुष्टाहार आपूर्ति की जिम्मेदारी
- दूबेपुर : प्रगति प्रेरणा महिला लघु उद्योग को दूबेपुर और कुड़वार ब्लॉक की जिम्मेदारी।
- बल्दीराय : उद्यमिता महिला लघु उद्योग से बल्दीराय और धनपतगंज में आपूर्ति।
- जयसिंहपुर : सौभाग्य महिला लघु उद्योग से जयसिंहपुर, मोतिगरपुर और कूरेभार में आपूर्ति।
- कादीपुर : संकल्प प्रेरणा महिला लघु उद्योग से कादीपुर और दोस्तपुर में आपूर्ति।
- लंभुआ : प्रगति प्रेरणा महिला लघु उद्योग से लंभुआ, भदैंया में आपूर्ति।
- नगर क्षेत्र, अखंडनगर, पीपी कमैचा में पुष्टाहार की आपूर्ति नेफेड कंपनी करती है।
गठित की कमेटियां आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को वितरित होने वाले पुष्टाहार की गुणवत्ता, मात्रा और पैकेजिंग की जांच के लिए कमेटियां गठित की गई हैं। टीएचआर प्लांट में मौजूद पुष्टाहार, निर्माण सामग्री और केंद्रों को आपूर्ति किए गए पैकेट की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। - इंद्रजीत सिंह, जिलाधिकारी