फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   purvanchal expres way

एयर मार्शल ने लिया एक्सप्रेस-वे की हवाईपट्टी का जायजा

Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
purvanchal expres way
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की निर्माणाधीन हवाई पट्टी (रनवे) का निरीक्षण करते एयर मार्शल। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शुक्रवार को एयर मार्शल ने जायजा लिया। उन्होंने रन-वे के निर्माण की गुणवत्ता को परखा। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश फर्म को दिया।
विज्ञापन

कूरेभार के अरवलकीरी करवत के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रन-वे का जायजा लेने शुक्रवार को एयर मार्शल आरजीके कपूर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने करीब पांच किमी लंबे रनवे का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उनके साथ आए रन-वे के एक्सपर्ट अधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता को परखा। खामियों का सुधार करते हुए शेष कार्यों जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने हवाईपट्टी पर एक अतिरिक्त व्यू गैलरी की जरूरत बताई। यूपीडा को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद एयर मार्शल ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन मोहित सक्सेना, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed