{"_id":"57dec8cd4f1c1b1b0aa82505","slug":"public-grilling-in-uncle-nephew-fight-smriti","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे की लड़ाई में पिस रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे की लड़ाई में पिस रही जनता
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
स्मृति का अमेठी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को राहुल गांधी की खाट सभाओं पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे दूसरों की खाट खड़ी करने में लगे हैं। उन्हें इस बात का भी इल्म नहीं कि हमारे यहां दसवीं में खाट खड़ी की जाती है। वे सपा की पारिवारिक कलह पर उन्होंने प्रदेश सरकार को भी घेरा। कहा कि चाचा-भतीजे की लड़ाई में प्रदेश की जनता पिस रही है। केंद्रीय मंत्री अमेठी के हलियापुर स्थित बलदेव सिंह महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने सपा की पारिवारिक कलह पर जमकर हमला बोला। कहा कि चाचा-भतीजे की लड़ाई में प्रदेश की जनता पिस रही है। सभा में उन्होंने ढाई साल पहले की एक घटना का जिक्र किया। कहा कि तब वे हलियापुर में शाम के वक्त एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं तभी एक युवक का एक्सिडेंट हो गया था। हमने कहा कि एंबुलेंस बुलाओ तो भाजपा नेता हिंदेश ने कहा कि हलियापुर में एंबुलेंस नहीं आएगी। कार्यकर्ताओं ने खुद ही उसे अस्पताल पहुंचाया। 2014 में अमेठी जैसे वीवीआईपी क्षेत्र का यह नजारा था।
विज्ञापन
उन्होंने पिपरी में बांध की स्वीकृति की घोषणा की। कहा कि चुनाव के समय हमने वहां के ग्रामीणों से बांध बनवाने का वादा किया था। वह वादा हमने पूरा किया है। उन्होंने मंच से ही एक बुजुर्ग को रघुकुल रीत सदा चलि आई प्राण जाये पर वचन ना जाई की चौपाई सुनाते हुए पास बुलाया और अपनी कुर्सी पर बिठा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर परिकर के प्रयास से मुसाफिरखाना में फायर ब्रिगेड वाहन दिलवाया। तिलोई विधानसभा क्षेत्र में अस्पताल बनने का कार्य शुरू हो गया है। एंबुलेंस के लिए प्रदेश सरकार को पैसे दिए लेकिन शासन ने एंबुलेंस नहीं मुहैया कराई। मैं अमेठी से जीती हुई सांसद नहीं हूं लेकिन फिर भी ज्यादा से ज्यादा कर रही हूं।