{"_id":"6452b2b40b0d8b98700dec14","slug":"protesting-women-players-will-get-justice-soon-sultanpur-news-c-13-1-215235-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रदर्शन कर रहीं महिला खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रदर्शन कर रहीं महिला खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा न्याय
Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में मेधावी छात्रा को सम्मानित करतीं सांसद मेनका गांधी।
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं महिला खिलाड़ियों को जल्द न्याय मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। देश में कानून से बढ़कर कोई नहीं है। यह बात उन्होंने बुधवार को सेमरी बाजार के राज मांटेसरी स्कूल में यूपी बोर्ड की परीक्षा में अव्वल आने वाले मेधावियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
उन्होंने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली श्रेयसी को सांसद ने मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेधा की कमी नहीं है। जरूरत इस सही समय पर परख कर सामने लाने की होती है। इस अवसर पर सांसद ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो दर्जन से अधिक मेधावियों को भी सम्मानित किया।
उन्होंने बिरसिंहपुर हॉस्पिटल में 10 चिकित्सकों की तैनाती जल्द ही करवाने का भरोसा भी क्षेत्रीय लोगों को दिलाया। बताया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से भी बात हो चुकी है। सांसद मेनका गांधी ने बताया कि जिले में जल्द ही अमरनाथ यात्रा के पंजीयन की सुविधा को भी शुरू कराया जाएगा। इसके लिए चल रहे प्रयास अब अंतिम चरण में है। इस मौके पर विधायक राजेश गौतम, शशिकांत पांडेय, विजय सिंह रघुवंशी, अखिलेश सिंह, भूपेेंद्र पाठक व प्रशांत द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।