{"_id":"61b798534e568467b674b0bc","slug":"protest-sultanpur-news-lko608799291","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला गन्ना अधिकारी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालते किसान।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। जिले का गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल भेजे जाने के विरोध में जिला पंचायत परिसर स्थित गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चल रहे धरने के 21 वें दिन आक्रोशित किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी की। कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर से निकली शवयात्रा तिकोनिया पार्क से होते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची। यहां पर आक्रोशित किसानों ने नारे लगाए। कलेक्ट्रेट के पास पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी सदर भी पहुंच गए। एसडीएम ने संगठन से वार्ता करते हुए बताया कि जिलाधिकारी किसी काम से हाईकोर्ट गए हैं। डीएम के आते ही समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्यारे वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर लौट गए। जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद कुरैशी ने कहा कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक फैसला किसानों के पक्ष में नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।