फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

शंखनाद रैली में शामिल होंगे बड़ी संख्या में शिक्षक

Sat, 20 Nov 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लखनऊ में होने वाली शंखनाद रैली के लिए अटेवा के संयोजन में शिक्षकों ने बैठक की। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

पेंशन बचाओ मंच के तहत अटेवा की बैठक तिकोनिया पार्क में हुई। इसमें अटेवा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कुड़वार के अध्यक्ष केके सिंह, अटेवा जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मौर्य, संगठन मंत्री हरिकेश सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर सिंह व महामंत्री मोहम्मद हसीब की उपस्थिति में अटेवा ब्लॉक इकाई कुड़वार का गठन व विस्तार किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष कुड़वार देशराज और महामंत्री संदीप वर्मा ने 21 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में शंखनाद महारैली में प्रतिभाग करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में अनिल कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, आराधना यादव को ब्लॉक संयोजक महिला शाखा, रोमा सिंह को उपाध्यक्ष महिला शाखा, अंशु गौतम को सहसंयोजक महिला, मोनिका को सहसंयोजक महिला व सुनीता वर्मा को संगठन मंत्री महिला शाखा की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ प्रदीप कुमार यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिवंश चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीमरदास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, शफीक अहमद को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार मौर्य को सफाई कर्मी उपाध्यक्ष, रणजीत कुमार को मंत्री, संजय कनौजिया को मंत्री, वेद प्रकाश मौर्य को मंत्री, विनोद कुमार सरोज को संगठन मंत्री, कौशलेंद्र कुमार बंसल को संगठन मंत्री, राम बहादुर यादव को संयुक्त मंत्री, अखिलेश कुमार यादव को संयुक्त मंत्री पद पर मनोनयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed