फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

निजीकरण के विरोध में फूटा रेल कर्मियों का गुस्सा

Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। रेलवे के निजीकरण के विरोध में यूआरएमयू के पदाधिकारियों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार के प्रति विरोध जताया। न्यू पेंशन स्कीम का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने रेल कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन स्कीम लागू किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री वीसी शर्मा के आह्वान पर सोमवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया। यूआरएमयू के शाखा मंत्री पंकज दुबे ने कहा कि संगठन रेलवे के निजीकरण का विरोध करता है। रेलवे में रिक्त पदों की बहाली तत्काल की जानी चाहिए। न्यू पेंशन स्कीम रेलवे कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसे बंद करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू किया जाना चाहिए। शाखा अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के आश्रित माता व पिता को भी मेडिकल व पास की सुविधा दी जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में रईस अहमद, राम अवध, बनवारी लाल मीना, राम लखन यादव, केके सिंह, इंद्रजीत सिंह, रमेश यादव, एसके मिश्र, कुलदीप यादव, मुकेश सिंह, राजकुमार समेत कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed