फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

गुमटी हटवाने को लेकर मचा बवाल

Thu, 04 Feb 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। शहर के शाहंगज चौराहे के पास एक व्यक्ति ने सड़क की पटरी पर लोहे की गुमटी रखकर अवैध कब्जा कर लिया था। अवैध कब्जे की सूचना पर बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। गई। इसी बीच नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय जायसवाल भी पहुंच गए।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका कर्मियों व अतिक्रमणकारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच कुछ महिलाएं भी मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगीं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। विवाद बढ़ता देखकर मामले की सूचना जिला प्रशासन व पुलिस को दी गई। सूचना पर तहसीलदार सदर जितेंद्र गौतम व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिक्रमणकारी ने खुद लोहे की गुमटी को हटवाया। तब जाकर मामला शांत हो सका। ईओ श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि अतिक्रमण हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed