फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest
कुड़वार (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित लोधेपुर क्रॉसिंग 80 सी को रेलवे की ओर से बंद किया जा रहा है। रास्ता बंद होने को लेकर आसपास के गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने शुक्रवार को क्रॉसिंग पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोधेपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 80 सी को रेलवे की ओर से बंद किया जा रहा है। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित इस क्रॉसिंग के बंद होने से नाराज आसपास के ग्रामीणों ने असंतोष जताते हुए रेलवे विभाग के खिलाफ शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि क्रॉसिंग बंद होने से सुरजीपुर, पूरे शिवनाथ तिवारी, गोसाई का पुरवा, पूरे शिवनाथ, पूरे सरफराज समेत अन्य गांवों के लोगों की आवाजाही बंद हो जाएगी। लोगों को आने-जाने के लिए रेलवे के अंडरपास या मीर का पुरवा से गुजरे रास्ते का सहारा लेना पड़ेगा। अंडरपास में बरसात का पानी भरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अबरार अहमद भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर क्रॉसिंग खुलवाने का आश्वासन दिया। तब प्रदर्शन खत्म हुआ। जिला प्रशासन ने रेलवे के अधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है।
इस वजह से बंद की जा रही रेलवे क्रॉसिंग
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार नॉन इंटरलॉकिंग (त्वरित रूप से नहीं बंद होने वाली) क्रॉसिंग संख्या 80 सी को बंद करवाए जाने के कई कारण हैं। आवाजाही के दृष्टिकोण से देखा जाय तो क्रॉसिंग संख्या 80 सी से पूर्व दिशा में कुछ ही दूरी पर इंटरलॉकिंग (ट्रेन गुजरने के बाद त्वरित रूप से बंद होने वाली) क्रॉसिंग संख्या 79 सी व पश्चिम दिशा में करीब 1.2 किमी की दूरी पर इंटरलॉकिंग क्रॉसिंग संख्या 82 सी स्थित है।
एक-दूसरे के निकट स्थित इन तीनों क्रॉसिंगों के संचालन से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। क्रॉसिंग संख्या 80 सी बंद होने पर अन्य दोनों क्रॉसिंगों से आसपास के लोग आवाजाही कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस क्रॉसिंग के बंद होने से रूट से गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। इसके अलावा क्रॉसिंग के संचालन में प्रतिवर्ष करीब 15 से 20 लाख रुपये का अनावश्यक खर्च भी बचेगा।

जिला प्रशासन के समक्ष रखेंगे पक्ष
क्रॉसिंग संख्या 80 सी के संचालन को बंद करने से रेलवे को प्रतिवर्ष होने वाला नुकसान नहीं होगा। आसपास के लोग वैकल्पिक रूप से आवाजाही के लिए निकटवर्ती क्रॉसिंग संख्या 79 सी व 82 सी का प्रयोग कर सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रेलवे क्रॉसिंग को बंद करने के संबंध में सभी सकारात्मक पक्ष रखे जाऐंगे।
-मंगल यादव, सहायक मंडल अभियंता, सुल्तानपुर रेलवे उप मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed