फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

शिक्षक दिवस पर परिषदीय शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
protest
गौरीगंज। प्रेरणा एप पर उपस्थिति जांचने की सरकार की कवायद से नाराज शिक्षकों ने गुरूवार को बीएसए दफ्तर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। शिक्षकों की ओर से शिक्षक दिवस को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में टीचरों ने सरकार की इस व्यवस्था को उनके सम्मान पर प्रश्न चिन्ह बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की। विरोध सभा के बाद शिक्षकों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को देकर प्रेरणा एप निर्देश को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना था कि प्रेरणा एप को सिर्फ परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों पर लागू करना उन्हें अपमानित करने जैसा है। विरोध सभा के बाद शिक्षकों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित करते हुए प्रेरणा एप क्रियान्वयन निर्देश पर रोक लगाने की मांग करते हुए शिक्षकों का सम्मान कायम रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, मंत्री अरुण कुमार सिंह, शशांक शुक्ल, विवेक शुक्ल, वीरेंद्र यादव, राज बहादुर शर्मा, पंकज शुक्ल व रामदेव पांडेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed