फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest of congress

कांग्रेसियों ने पैदल व घोड़े पर सवार होकर किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
protest of congress
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेसियों ने घोड़े पर सवार होकर और पैदल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बढ़े हुए डीजल व पेट्रोल के दाम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में कांग्रेसियों का जुलूस लाल डिग्गी चौराहा होते हुए डाकखाना चौराहा पहुंचा। वहां पर पहले से ही तैनात सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल व एसडीएम सदर रामजीलाल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की और वहीं पर ज्ञापन देने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन डीएम को ही देने की बात पर अड़ गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब कांग्रेसी नहीं माने तो प्रशासन को अपना रवैया नरम करना पड़ा और धारा 144 का हवाला देकर एसडीएम सदर और सीओ सिटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ 10 लोगों को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कांग्रेसियों को डाकखाना चौराहे पर ही रोक दिया गया। डीएम को ज्ञापन लेने में विलंब हुआ तो धीरे-धीरे कांग्रेसियों का जमावड़ा कलेक्ट्रेट में लग गया। आखिर में डीएम सी. इंदुमती ने बाहर आकर ज्ञापन लिया। राष्ट्रपति को संबोधित दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कोरोना जैसी महामारी के समय में भी वर्तमान सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम जनमानस की जेब काटने पर तुली हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट आई है लेकिन सरकार महंगाई बढ़ाती चली जा रही है। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी, तेज बहादुर पाठक, पवन मिश्र नन्हें, सभासद अमोल बाजपेयी, जेपी सिंह, नौशाद हुसैन, विजयपाल, कंचन सिंह, योगेश प्रताप सिंह, आरबी पांडेय, धर्मराज मिश्र, देवेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, ओमप्रकाश चौटाला, नफीस फारुकी आदि शामिल रहे।
सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली, जताया विरोध
सुल्तानपुर। पेट्रोल-डीजल के वृद्धि विरोध में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में सपाइयों ने सोमवार को साइकिल रैली निकालकर विरोध जताया। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए बेतहाशा वृद्धि के विरोध में साइकिल रैली निकाली। साथ ही पार्टी की ओर से भेजे गए पत्रक (पंफलेट) को जनता के बीच में पहुंचाया। इस दौरान पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के करौत गांव से मरियमपुर तक साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि 2022 में पूर्व में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए कराए गए विकास कार्यों के दम पर सपा सरकार बनाएगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौतम वर्मा, गया प्रसाद यादव, मनोज वर्मा, गुड्डू यादव, राम पूजन वर्मा, शौकत अली, पवन वर्मा, मट्टू वर्मा, सूबेदार यादव, युवा सपा नेता संजय वर्मा, दिनेश यादव, राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
मूल्यवृद्धि के विरोध में भाकपा ने किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर। डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे मूल्य के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सोमवार को सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। वामदलों के राष्ट्रीय आह्वान पर पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते मूल्यों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सड़क पर उतर आई। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला मंत्री नरोत्तम शुक्ल ने कहा कि डीजल-पेट्रोल ऊर्जा के साधन हैं। बिना डीजल के आज के दौर में खेती करना आसान नहीं है।

डीजल के दाम बढ़ने से कृषि लागत बढ़ रही है। जिला सचिव शारदा प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि जिले में कानून-व्यवस्था की हालत खराब है। पुलिस मनमाने ढंग से लोगों को प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित पक्ष की एफआईआर नहीं लिखी जाती है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। इस मौके पर बाबूराम यादव, राज बहादुर यादव, हरीलाल सोनी, रामनाथ यादव, मो. आदिल खान, पवन, जुबेर अहमद, राधेश्याम वर्मा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण बरनवाल, आकाश सरोज, दुर्गेश, शमीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed