फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against water logging.

जलनिकासी समस्या के खिलाफ हाईवे जाम

Mon, 27 Jun 2016 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 27 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Protest against water logging.
कई गांवों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण होने के बाद सड़क किनारे बसे गांवों में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। तमाम शिकायतों के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा।

विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने गड़ौली गांव के पास टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक रोड जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार महात्मा सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग- 232 ( टांडा-बांदा) का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को गांव व बाजारों के पास काफी ऊंचा कर दिया गया है। राजमार्ग की ऊंचाई बढ़ जाने से सड़क किनारे पड़ने वाले गांवों में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सोमवार को भोर में पीढ़ी व आसपास के गांवों में काफी तेज बारिश हुई। बरसात से कई गांवों में जलभराव हो गया। बरसात का पानी कई घरों में घुसने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज कई गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर आए और  गड़ौली-डफलपुर गांव के पास बांस-बल्ली व रस्सी के सहारे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार महात्मा सिंह ने जाम को खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण एनएच से जुड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। राष्ट्रीय राजमार्ग के केके झा व तहसीलदार ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर जलनिकासी की समस्या को दूर कराए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और जाम को हटाया।


सोमवार सुबह सात से 12 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब हुआ। जाम खुलने के बाद यातायात बहाल कराने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed