फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against power cuts in city

बिजली कटौती के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन 

Fri, 15 Sep 2017 09:57 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 15 Sep 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against power cuts in city
कटौती से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

बिजली की अंधाधुंध कटौती से जिले में हायतौबा मच गई है। लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति ने बेहाल रखा। शुक्रवार को लखनऊ स्थित नियंत्रण प्रणाली से शाम तक छह घंटे कटौती के बाद लोकल स्तर पर हर आधे घंटे बाद सब स्टेशनों पर बिजली कटौती जारी रही। इस बीच डाकखाना उपकेंद्र दिन में करीब साढ़े सात घंटे बंद रहा। बिजली कटौती से नाराज असरोगा उपकेंद्र से जुड़े लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर पड़े। युवकों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। 

विज्ञापन



जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। हर आधे घंटे बाद लोकल स्तर पर व नियंत्रण प्रणाली लखनऊ से छह से आठ घंटे तक हो रही बिजली कटौती से गुस्साए लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर पड़े। युवकों ने असरोगा समेत अन्य जगहों की खराब बिजली व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट में डीएम को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि व्यवस्था सही नहीं किए जाने पर बड़ा आंदोलन होगा। ज्ञापन देने वालों में आदेश श्रीवास्तव, केशवराम मिश्र, राम सिंगार, प्रदीप, शमीम अहमद, दीवान चंद शामिल रहे। 
विज्ञापन


शहर का डाकखाना उपकेंद्र एक ट्रांसफार्मर जलने से सुबह सवा छह से दोपहर 12 बजे लगातार बंद रहा। शहर के अन्य उपकेंद्रों पर दिन में हर आधे घंटे बाद कटौती की जाती रही। आधे घंटे बाद कटौती से बिजली को लेकर शहर की करीब दो लाख आबादी परेशान रही। बृहस्पतिवार की रात से लेकर शुक्रवार की शाम तक नियंत्रण प्रणाली लखनऊ से छह घंटे बिजली कटौती तीन चरणों में की गई। इसके अलावा लोकल स्तर पर शुक्रवार को बिजली कटौती का सबसे बुरा हाल रहा। आपूर्ति के समय भी लो-वोल्टेज की समस्या से लोग जूझते रहे।  शहर के दरियापुर उपकेंद्र पर हर आधे घंटे बाद बिजली कटौती दिन भर चलती रही। इस दौरान नियंत्रण प्रणाली से कटौती के दौरान पूरा उपकेंद्र बंद रहा। एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि छह घंटे की रोस्टिंग नियंत्रण प्रणाली की ओर से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed