फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against diesel-petrol price hike from today

डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज से प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Protest against diesel-petrol price hike from today
सुल्तानपुर। डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दाम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सोमवार से कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने अलग-अलग तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने शनिवार को जारी पत्र में बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरे देश में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बढ़े हुए डीजल-पेट्रोल के दाम व महंगाई के विरोध में कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत सोमवार को जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदर्शन की अगली कड़ी में एक जुलाई को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेट्रोल-डीजल मूल्यों की वृद्धि का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जुलाई को सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी को पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि से संबंधित मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने जारी पत्र में यह भी कहा है कि सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के संबंध में जारी एडवायजरी का पालन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन करने व मांग पत्र देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed