{"_id":"6a8ddb36195397f766089e16","slug":"prosecution-witness-summoned-in-bjp-mlcs-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163656-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा एमएलसी के केस में अभियोजन गवाह तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा एमएलसी के केस में अभियोजन गवाह तलब
Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के जज शुभम वर्मा ने वादी समेत दो अभियोजन गवाहों को समन जारी कर किया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए आठ सितंबर की तारीख तय की है।
अमेठी कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक आनंद भूषण बेलदार ने 25 फरवरी 2014 की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भाजपा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के जरिये पुतला फूंकने सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमेठी कोतवाली के कडेरगांव निवासी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, सह आरोपी भाजपा नेत्री रश्मि सिंह, काशी प्रसाद, सुधांशु शुक्ल, वेद प्रकाश पांडेय, मानवेंद्र सिंह व सदाशिव पांडेय के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश की है। अभियोजन पक्ष की गवाही लंबित चल रही है।