{"_id":"649c819ddeccea77eb06f154","slug":"process-of-giving-railway-pass-to-4422-divyangs-completed-sultanpur-news-c-13-1-311804-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 4422 दिव्यांगों को रेलवे पास देने की प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 4422 दिव्यांगों को रेलवे पास देने की प्रक्रिया पूरी
Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत परिसर में सांसद मेनका गांधी की पहल पर बुधवार को आयोजित शिविर में 4422 दिव्यांगों को रेलवे से मुफ्त यात्रा के पास जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके साथ ही शिविर में 1893 दिव्यांगों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग देने के लिए भी चिह्नित किया गया। सांसद मेनका गांधी ने बुधवार को शिविर में संचालित कार्यों का जायजा भी लिया।
शाम को पहुंची सांसद मेनका गांधी ने दिव्यांग परीक्षण शिविर का समापन करते हुए इसमें हिस्सेदारी करने आए दिव्यांगों से मुलाकात कर बातचीत भी की। कहा कि पहली बार इस संसदीय क्षेत्र में एक छत के नीचे ही दिव्यांगों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं। बताया कि शिविर में चिह्नित 1893 दिव्यांगों को जल्दी ही 2909 सहायक व कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर पीडी केके पांडेय, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शिवकुमार सिंह, अरुण द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।