{"_id":"24261d50c455233b9c0626ca26ccdb6b","slug":"prl-train-to-be-started-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख स्नान पर्व पर चलेगी पीआरएल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख स्नान पर्व पर चलेगी पीआरएल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
रेल महकमे की ओर से बीते दिसंबर माह की छह तारीख को अगले आदेश तक के लिए निरस्त की गई पीआरएल ट्रेन को प्रमुख स्नान पर्व पर चलाया जाएगा। रेल महकमे ने यह निर्णय माघ मेला के दौरान स्नानार्थियों की सुविधा के मद्देनजर लिया है।
विज्ञापन
संभावित कोहरे के मद्देनजर रेल महकमे ने प्रयाग घाट से लखनऊ के बीच चलने वाली अप व डाउन पैसेंजर ट्रेन को बीते छह दिसंबर को अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया था। ट्रेन के लगातार निरस्त रहने के कारण प्रयाग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसी बीच मकर संक्रांति से शुरू हो रहे माघ मेले में प्रयाग घाट जाने वाली भीड़ को देखते हुए रेल महकमे ने प्रमुख स्नान पर्व पर ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेल महकमे के आदेश के मुताबिक पीआरएल पैसेंजर प्रमुख स्नान पर्व 14 व 24 जनवरी, आठ व 13 फरवरी तथा सात मार्च को प्रयाग घाट से लखनऊ व लखनऊ से प्रयागघाट के लिए चलेगी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने रेलवे की ओर से इस संबंध में आदेश जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन