{"_id":"5d9f6e2c8ebc3e93a04e95c8","slug":"prisionment-sultanpur-news-lko4861242137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से अभद्रता पर ग्रामीण को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री से अभद्रता पर ग्रामीण को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र हलियापुर के पिपरी गांव में पिछले मंगलवार को गन्ना विकास मंत्री सुरेश पासी के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
गन्ना विकास मंत्री सुरेश पासी नवरात्र के दौरान चल रहे दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए मंगलवार को पिपरी गांव आए थे। वे दर्शन करने के बाद पिपरी गांव के ही बॉबी सिंह की मां के निधन पर शोक संवेदना जताने के लिए उनके घर गए थे।
यहां के बाद मंत्री ने करीब माह भर पहले करंट के शिकार हुए संजय गुप्त के घर जाकर भी परिवार को सांत्वना दी थी। इसके बाद मंत्री निकल ही रहे थे कि बगल में रहने वाले दीपक ने काफिले को रोक लिया था। आरोप है कि उसने मंत्री के साथ अभद्रता की थी।
विज्ञापन
इस पर मंत्री उसे संयमित भाषा में बात करने की हिदायत देते हुए चले गए थे। इस घटना के बाद हलियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक को हिरासत में ले लिया। पुलिस दीपक को थाने ले गई थी। दूसरे दिन पिछले बुधवार को उसका शांतिभंग के अंदेसे में चालान कर दिया था। एसडीएम कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।