फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   principal sent his resignation to DIOS in Sultanpur who failed to stop occupation of GIC land

UP News: जीआईसी की जमीन पर हो रहा कब्जा, रोकने में असफल प्रधानाचार्य ने भेजा इस्तीफा; प्रशासन में मची हलचल

Thu, 26 Dec 2024 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
principal sent his resignation to DIOS in Sultanpur who failed to stop occupation of GIC land
पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. रफीक - फोटो : संवाद

यूपी के सुल्तानपुर में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तेंदुआकाजी की जमीन पर कब्जा रोकने में असफल प्रधानाचार्य ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने विद्यालय की भूमि का सीमांकन करने में प्रशासनिक आनाकानी का आरोप भी लगाया है। उनके इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसके लिए प्रशासनिक अमले को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन


दोस्तपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. रफीक ने जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर को भेजे पत्र में लिखा है कि उनके विद्यालय में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत निर्माण कराए जा रहे हैं। जिसमें तेंदुआकाजी के एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने विद्यालय की भूमि का अतिक्रमण कर निर्माण को बंद करा दिया है। 
विज्ञापन


पैमाइश को मानने से साफ इन्कार कर दिया

इस संबंध में उन्होंने डीएम, एसपी व राजस्व अधिकारियों के दर पर गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। काफी मशक्कत के बाद जब जमीन की पैमाइश हुई तो राजकीय इंटर कॉलेज की 28 बिस्वा जमीन कम पाई गई। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सीमांकन किया था, लेकिन निजी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ने उस पैमाइश को मानने से साफ इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बिना किसी शासनादेश के विद्यालय के सामने खाईं खोद दी गई है। जिससे विद्यालय स्टाफ परेशान है। लगातार वह विद्यालय में आकर उन्हें व विद्यालय स्टाफ को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही से वहां काम करना मुश्किल हो रहा है।

त्यागपत्र शासन स्तर का मामला है

जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि प्रकरण अब मैं खुद देख रहा हूं। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना पत्र दिया हैं। त्यागपत्र वाला प्रार्थना पत्र मिला है। प्रधानाचार्य पीईएस अधिकारी है। उनका त्यागपत्र शासन स्तर का मामला है। फिलहाल, जमीन कब्जे के प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed