{"_id":"66353bd697c6234c620e1964","slug":"principal-manager-got-angry-after-seeing-the-mess-at-the-bus-station-reprimanded-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-113018-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बस स्टेशन पर गंदगी देख भड़के प्रधान प्रबंधक, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बस स्टेशन पर गंदगी देख भड़के प्रधान प्रबंधक, लगाई फटकार
Sat, 04 May 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 May 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अयोध्या मंडल के नोडल अधिकारी व प्रधान प्रबंधक अजीत सिंह शुक्रवार को बस स्टेशन सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने परिसर एवं कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया।
अयोध्या मंडल के नोडल अधिकारी व प्रधान प्रबंधक अजीत सिंह शाम पांच बजे स्थानीय बस स्टेशन पहुंशे। उन्होंने पूछताछ काउंटर, बस अड्डा परिसर, प्रसाधन आदि का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी देख नोडल अधिकारी भड़क गए और संबंधित को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था सही कराने का निर्देश दिया। यहां के बाद वे अमहट स्थित कार्यशाला पहुंचे। वहां पर मिलीं खामियों को दूर कराने के लिए संबंधित को चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान एआरएम नागेंद्र प्रसाद पांडेय, बस अड्डा इंचार्ज एनआर सरोज, अजय सिंह आदि रोडवेज कर्मी मौजूद रहे।