फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   prignent lady child died, delivery on road

सड़क पर हुआ गर्भवती का प्रसव, शिशु की मौत

Thu, 17 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
prignent lady child died, delivery on road
सुल्तानपुर जिला अस्पताल की सड़क पर प्रसव के बाद महिला को कपड़े से ढकती महिलाएं। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। आशा बहू की लापरवाही से एक गर्भवती महिला का बृहस्पतिवार की दोपहर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के पास सड़क पर ही प्रसव हो गया। सड़क पर प्रसव होने से शिशु की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने प्रसूता को साड़ी लगाकर ढंका। सूचना के बाद पहुंची स्टाफ नर्सों ने महिला को उठाकर महिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर मिश्रौली गांव की रहने वाली श्यामा देवी की बेटी पूनम (23) की शादी अंबेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी महेश के साथ हुई है। पूनम गर्भवती थी। पूनम की मां ने प्रसव के लिए उसे मायके बुला लिया था। आशा बहू वंदना पूनम की देखरेख कर रही थी। श्यामा देवी के अनुसार पूनम को छह माह का गर्भ था। आशा बहू उनकी बेटी को कहीं प्राइवेट में दिखा रही थी। बृहस्पतिवार को पूनम को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन

तब मां श्यामा देवी और आशा बहू वंदना उसे शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला महिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। आशा बहू और श्यामा देवी पूनम को ई-रिक्शा से लेकर जिला महिला अस्पताल आ रहे थे। जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर ही ई-रिक्शा रुक गया। ई-रिक्शा रुकते ही आशा बहू पूनम को नीचे उतारकर पैदल जिला महिला अस्पताल की तरफ बढ़ रही थी। पूनम जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के पास पहुंची थी। तभी उसे सड़क पर ही प्रसव हो गया, अपरिपक्व शिशु सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये घटना देखते ही जिला अस्पताल में मौजूद कई महिलाएं दौड़ पड़ीं और साड़ी से पूनम को चारों तरफ से ढंक दिया। इसके बाद सूचना जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में तैनात स्टाफ नर्स रुमाली यादव को दी गई। स्टाफ नर्स अन्य नर्सो के साथ मौके पर पहुंची और पूनम को स्ट्रेचर पर लिटाकर इमरजेंसी कक्ष में पहुंचाया। इमरजेंसी कक्ष में पूनम का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार पूनम की हालत खतरे से बाहर है।

दूसरी ओर स्टाफ नर्स रुमाली यादव को पूनम की मां श्यामा देवी ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है। आशा बहू शहर के किसी अस्पताल में उसे ले गई थी। इसके बाद जिला महिला अस्पताल ला रहे थे कि यह हादसा हो गया। इस मामले में सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पूरे मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed