फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pressure on board examinees to complete the course

बोर्ड परीक्षार्थियों पर कोर्स पूरा करने का दबाव

Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pressure on board examinees to complete the course
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल बंदी और विधानसभा चुनाव की वजह से पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। आधे-अधूरे कोर्स ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ा दी है। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भले ही सहूलियत दी जा रही है लेकिन 15 से 20 दिन में शत-प्रतिशत कोर्स पूरा करना मुश्किल है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी। इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा विधानसभा चुनाव के कारण 15 मार्च के बाद ही संभावित है। फिलहाल अभी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर के कारण माध्यमिक शिक्षण संस्थानों का संचालन पूर्व के वर्षों की तरह नहीं हो सका है। इसके चलते विज्ञान, अंग्रेजी व गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के कोर्स कई विद्यालयों में पूरे नहीं हो सके हैं। अब परीक्षा नजदीक आने पर छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कोचिंग कर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं परेशान हैं। प्री-बोर्ड और अन्य कक्षाओं के वार्षिक परीक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होने हैं। विधानसभा चुनाव के चलते ज्यादातर विद्यालयों के शिक्षक चुनाव ड्यूटी में लगे थे। इससे भी पठन-पाठन सुचारु ढंग से नहीं हो पाया था। हालांकि विद्यालयों का संचालन शुरू होने के बाद से कोर्स पूरा करने में लोग तेजी से जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय कम होने के कारण सही ढंग से पढ़ने और समझने का मौका नहीं मिल पा रहा है। छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही थी लेकिन गांव में ऑनलाइन पढ़ाई करने में असुविधा के चलते परीक्षा की तैयारी सही तरीके से नहीं हो पाई है।

एडीआईओएसा आरजे मौर्य ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है। इसके लिए तहसील स्तर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 32 शिक्षक लगाए गए हैं जो विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed