{"_id":"60b918f78ebc3e6d4827a4a0","slug":"pressure-of-admission-will-increase-after-100-percent-result-sultanpur-news-lko580810169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ फीसदी रिजल्ट से बढ़ेगा महाविद्यालयों में प्रवेश का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ फीसदी रिजल्ट से बढ़ेगा महाविद्यालयों में प्रवेश का दबाव
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा रद होने के बाद अब सभी विद्यार्थी बिना एग्जाम दिए उत्तीर्ण होंगे। सौ फीसदी रिजल्ट आने से जिले के महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए दबाव बढ़ेगा।
कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की परीक्षा भी रद करने का निर्णय लिया है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा रद कर दी थी।
दोनों बोर्डों से संबंधित परीक्षार्थी अब बिना परीक्षा के पास होंगे। सौ फीसदी रिजल्ट आने के बाद महाविद्यालयों के स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए मारामारी होनी तय हैं। जिले के बड़े महाविद्यालयों में सबसे अधिक प्रवेश को लेकर खींचतान रहती है।
विज्ञापन
महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू होने की वजह से अभी तक प्रवेश प्रक्रिया पर भी कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है।
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, राणा प्रताप पीजी कॉलेज, गनपत सहाय पीजी कॉलेज, संत तुलसीदास पीजी कॉलेज, श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज समेत कई ऐसे महाविद्यालय हैं, जहां छात्र संख्या लगभग 10 हजार के करीब रहती है। अधिकतर छात्र-छात्राओं की पसंद भी बड़े कॉलेज ही होते हैं। इन कॉलेजों में प्रवेश लेने में इस बार मशक्कत करनी पड़ेगी।
उत्तीर्ण होंगे यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के 36,298 परीक्षार्थी
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 36,298 परीक्षार्थी वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण के चलते इन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद कर दी गई हैं। वहीं, सीबीएसई बोर्ड से संबंधित 1682 परीक्षार्थी भी बिना परीक्षा दिए पास हो जाएंगे।
सुरक्षित रखी हैं 5,46,918 उत्तर पुस्तिकाएं
यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 के लिए कुल 5,46,918 उत्तर पुस्तिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज के हॉल में रखी गई हैं। इसमें हाईस्कूल की 2,29,265 ए कॉपी व 91,706 बी कॉपी हैं। वहीं इंटरमीडिएट के लिए 1,73,805 ए कॉपी तथा 52,142 बी कॉपी रखी गई हैं।
जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कॉपियों को सुरक्षित रखवाया गया है। दीमक आदि से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी कराया गया है। अभी तक कॉपियों के वापस भेजने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। उम्मीद है कि इन्हीं कॉपियों से वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा संपादित कराई जाएगी।
प्राप्तांक अपलोड कराने का निर्देश
वर्ष 2021 के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के कक्षा नौ के मासिक टेस्ट व छमाही के प्राप्तांक व पूर्णांक परिषद की वेबसाइट पर शुक्रवार तक अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के कक्षा नौ एवं 11 की छमाही परीक्षा के प्राप्तांक अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है। रिजल्ट घोषित करने के बारे में निर्णय शासन स्तर पर होगा।
- वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक