{"_id":"6ad3c3fa93ac211cfe010df7","slug":"preparations-underway-for-action-against-illegal-hoardings-survey-begins-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167553-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई की तैयारी, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई की तैयारी, सर्वे शुरू
Sun, 18 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अमर उजाला की ओर से मामला उठाए जाने के बाद नगर पालिका ने सर्वे शुरू करा दिया है। इसमें सड़क की पटरियों पर लगे यूनीपोल और होर्डिंग्स चिह्नित किए जा रहे हैं। सर्वे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर अवैध प्रचार सामग्री हटाई जाएगी।
शहर में हाईवे और प्रमुख मार्गों पर मानकों को दरकिनार कर लगाए गए विज्ञापन बोर्डों का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर पालिका ने कार्रवाई की योजना बनाई है। अभियान के तहत सड़क की पटरियों के साथ बिजली के खंभों, बल्लियों और मकानों पर लगे विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग्स और बैनर भी हटाए जाएंगे। कर विभाग समेत अन्य कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। हटाई गई जगहों पर दोबारा होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।