{"_id":"1559495fca81ccbafe183167de19f4f3","slug":"pradhan-election-result-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीत का जश्न, कहीं हार का गम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत का जश्न, कहीं हार का गम
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े इंतजार के बाद रविवार को वोटों की गणना संपन्न हुई। मतगणना के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल हो गया। कई प्रत्याशी गंवई सियासत में धराशायी हो गए जबकि कई ने परचम लहरा दिया। तमाम सख्ती व प्रतिबंध के बावजूद तमाम प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाला। गोले-पटाखे फोड़े। नतीजे के बाद शुरू हुआ जश्न देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
बड़े इंतजार के बाद जिले में जब 14 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह सात बजे शुरू हुई तो हजारों की भीड़ अंदर की तरफ टकटकी लगाए रही। सुबह करीब साढ़े सात बजे से ग्राम पंचायत सदस्यों एवं सवा आठ बजे से ग्राम प्रधानों के नतीजे आने शुरू हो गए। वोटों का जिन्न मतपेटियों से बाहर निकला तो कई प्रत्याशी धराशायी हो गए। हारे प्रत्याशी निराश बाहर निकलने लगे जबकि अपने प्रत्याशियों के जीत की उद्घघोषणा होते ही समर्थक उछल पड़े। गणना केंद्रों से शुरू हुआ विजयी प्रत्याशियों का जश्न देर रात तक चलता रहा। गणना केंद्रों से ही अबीर-गुलाल से आसमान में उड़ने लगे।
विज्ञापन
इंजीनियर व एमबीए पास के हाथों में बागडोर
ग्राम प्रधान के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में गांव की बागडोर एमबीए पास व इंजीनियर के हाथों में वोटरों ने दी है। जयसिंहपुर के गोपालपुर गांव पंचायत का अब तकनीकी ढंग से विकास होगा। ग्राम पंचायत के हुए चुनाव में गांव के एमटेक व इंजीनियर प्रत्याशी ओपी तिवारी ने जीत हासिल की है। 30 वर्षीय ओपी तिवारी गांव के तकनीकी ढंग से विकास पर जोर दिया है। दूबेपुर के तिवारीपुर गांव में एमबीए पास युवा अमित त्रिपाठी ने पहली बार जीत दर्ज की है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत एक संस्था है। यदि गांव का विकास सही ढंग से किया जाय तो गांव में पालिका व नगर पंचायत की तरह आय का स्थाई स्रोत बन सकता है। आय से गांव का और विकास होगा।
विज्ञापन
लॉटरी से प्रधान बनीं दौलत देवी
मतगणना के दौरान जीत का निर्णय करने के लिए लाटरी पद्घति भी अपनाई गई। जयसिंहपुर के पीढ़ी गांव में रविवार को मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने से रिजल्ट फंस गया। दो बार गणना के बाद भी प्रधान प्रत्याशी दौलत देवी व अर्चना का मत 306 निकलने पर आरओ ने लॉटरी से निर्णय कराया। लॉटरी से जीत दौलत देवी के खाते में गई।
सवा आठ बजे लंभुआ में आया पहला नतीजा
सबसे पहला नतीजा लंभुआ में सवा आठ बजे गोपालपुर मधैया व पियारेपुर ग्राम पंचायत का आया। आरओ ने गोपालपुर में सुरेंद्र प्रसाद व पियारेपुर में अताउरहमान के जीत की घोषणा सबसे पहले की। इसके बाद तो नतीजे धड़ाधड़ आने लगे। शाम साढ़े बजते ही अधिकतर ब्लॉकों पर गणना समाप्त हो गई। दूबेपुर में देर शाम तक गणना चलती रही।