{"_id":"5842f90b4f1c1b0e1ede8f7d","slug":"power-will-cut-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ से 12 घंटे गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ से 12 घंटे गुल रहेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटा अर्धशहरी केएनआई उपकेंद्र रविवार को सुबह से देर रात तक लगातार 12 घंटे बंद रहेगा। इस दौरान उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य होगा। वितरण खंड ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
शहर से सटे अर्धशहरी केएनआई उपकेंद्र के फीडरों पर रविवार को मरम्मत कार्य कराया जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए विद्युत वितरण खंड सुबह से उपकेंद्र बंद रखेगा। वितरण खंड ने उपकेंद्र को सुबह आठ बजे से देर रात आठ बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
अधिशासी अभियंता प्रथम बालकृष्ण ने उपभोक्ताओं को सावधान करने के लिए सूचना जारी कर दी है। उपकेंद्र के चारों फीडरों पर पैनल लगाने का कार्य कराया जाना है। कार्य के लिए चारों फीडर बंद रखे जाएंगे। इसके बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी। केएनआई उपकेंद्र बंद रहने से अन्य सब स्टेशन प्रभावित नहीं होंगे।