फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power supply system back on track on second day

Sultanpur News: दूसरे दिन पटरी पर लौटी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Sun, 28 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Power supply system back on track on second day
सुल्तानपुर। आंधी-पानी से शनिवार को चरमराई जिले के कुछ हिस्सों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था रविवार की शाम तक पटरी पर आ गई। आपूर्ति दुुरुस्त करने के लिए विद्युत वितरण की ओर से दिन भर काम कराया जाता रहा। शहर में बारिश को देखते हुए पेड़ के डाल की कटिंग कराई गई।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर बाद जिले में आई आंधी व पानी में बल्दीराय, हलियापुर, धनपतगंज, कुड़वार, दोस्तपुर समेत कुछ अन्य जगहों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई थी। हलियापुर क्षेत्र में घरेलू लाइन के तार-पोल तेज आंधी में टूट गए थे। बल्दीराय व धनपतगंज क्षेत्र में भी नुकसान होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन



अधीक्षण अभियंता ने शनिवार को ही हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त करने के बाद घरेलू लाइनों को ठीक करने का निर्देश दिया था। शनिवार से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने का काम जारी रहा। रात को मुख्य लाइन का काम पूरा करने के बाद रविवार को घरेलू लाइनों का काम शुरू हुआ। शाम तक ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में दीवानी न्यायालय के पास स्थित पेड़ों की डाल लटकने से आ रही दिक्कत को देखते हुए डाकखाना उपकेंद्र की ओर से राजकीय फीडर पर शटडाउन लिया गया। सुबह करीब दो घंटे शटडाउन लेकर पेड़ के डाल की कटवाई गई। अवर अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की ओर से डाल कटवाई गई। आपूर्ति व्यवस्था सही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed