फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power supply

केबल दगने से 10 घंटे ठप रहा टीपी नगर उपकेंद्र

Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
power supply
सुल्तानपुर। ट्रांसपोर्ट नगर विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में हाईटेंशन लाइन का केबल दगने से सब स्टेशन लगातार 10 घंटे बंद रहा। उपकेंद्र ठप होने से भीषण उमस में करीब 40 हजार आबादी परेशान रही। रात को अस्थाई व्यवस्था करके इंजीनियरों ने उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था बहाल की। आपूर्ति बहाल होते ही इससे जुड़े विंध्यवासिनी नगर की केबल दग गई। केबल दगने से इससे जुड़ी आबादी 24 घंटे तक परेशान रही।
विज्ञापन

शहर के विद्युत उपकेंद्र ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड में बुधवार को 11 बजे दिन में हाईटेंशन लाइन की केबल अचानक दग गई। केबल में फॉल्ट आते ही उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। सब स्टेशन बंद होने से हड़कंप मच गया। इंजीनियरों के निर्देश पर कर्मचारियों ने फॉल्ट की खोजबीन शुरू की। दोपहर से शाम तक चली खोजबीन मेें कुछ पता नहीं चल सका। शाम को बड़ी मेहनत के बाद हाईटेंशन लाइन की केबल दगी पाई गई। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे अस्थाई रूप से दुरुस्त करवाते हुए करीब 10 बजे रात में उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल कराई। इस बीच उपकेंद्र से जुड़ी करीब 40 हजार आबादी भीषण गर्मी में परेशान रही। लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल होते ही इससे जुड़े विंध्यवासिनी नगर की केबल दग गई। विंध्यवासिनी नगर व उसके आसपास के मोहल्ले की करीब 10 हजार आबादी बिजली के लिए बुधवार रात भर परेशान रही। इस मोहल्ले में करीब 24 घंटे बिजली नहीं मिलने से लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। पानी के लिए लोग तरस गए। बिना पंखा व कूलर के भीषण उमस में काफी लोगों ने जाग कर रात बिताई। बृहस्पतिवार को करीब एक बजे केबल दुुरुस्त कर आपूर्ति बहाल किए जाने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि टीपीनगर में केबल फॉल्ट की वजह से परेशानी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन के दूसरे तल की आपूर्ति 24 घंटे से बाधित
शहर के विकास भवन के दूसरे तल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था 24 घंटे से प्रभावित है। विद्युत लाइन में फॉल्ट के चलते दूसरे तल पर बिजली नहीं पहुंच पा रही है। इसकी वजह से कई कार्यालयों के कर्मचारी व अधिकारी परेशान हो गए हैं। करीब 24 घंटे से चली आ रही खराबी का पता नहीं चलने से कार्यालयों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। दूसरे तल पर स्थित पंचायतराज विभाग, आरईडी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, लघु सिंचाई समेत अन्य विभागों में बिजली की वजह से काम तकरीबन ठप रहा। भीषण गर्मी में कर्मचारी बाहर गैलरी में टहलते रहे। एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि विकास भवन की बिजली में आंतरिक खराबी है। विद्युत वितरण की लाइन दुरुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed