{"_id":"604e40c38ebc3ec39d61395e","slug":"power-supply-of-many-areas-closed-from-three-days-sultanpur-news-lko5695448137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से बंद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में निर्माणाधीन फोरलेन के पोल पर तार शिफ्टिंग से गभड़िया व गोराबारिक मोहल्ले के लोग परेशान हैं। तीन दिन पहले पुराने पोल से काटी गई लाइन नहीं जोड़े जाने से करीब 15 हजार आबादी की बिजली गुल है।
तीन दिन से बिजली के लिए मोहल्ले के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इधर, सड़क किनारे पेड़ कटान के लिए बस स्टेशन क्षेत्र की बिजली पांच घंटे ठप रही।
शहर में अमहट से लेकर बस स्टेशन तक निर्माणाधीन फोरलेन निर्माण में विद्युत वितरण ने पोल शिफ्ट करवाया है। नए पोल लगने के बाद उस पर पुराने खंभे से तार हटाकर लगाया जाना है। तार व पोल शिफ्टिंग करने वाली फर्म ने शुक्रवार को अमहट से लेकर गभड़िया मोहल्ले तक का केबल व तार उतार दिया।
इसकी वजह से अमहट, गोराबारिक, गभड़िया समेत आसपास के मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई। एकतरफ से तार व केबल उतारने के बाद फर्म रविवार सुबह तक केबल व तार चढ़ाने का कार्य पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इसकी वजह से इन मोहल्लों की करीब 15 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति तीन दिन से बंद चल रही है। बिजली बंद होने से मोहल्ले के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लोगों के बिजली से संचालित यंत्र बंद हो गए हैं।
मोहल्ले वालों के सामने पानी व मोबाइल चार्ज करने की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि रविवार को फर्म ने अधिकारियों के निर्देश पर केबल व तार चढ़ाने का कार्य शुरू करा दिया है लेकिन गभड़िया मोहल्ले में अभी भी समस्या बनी है।
पांच घंटे बंद रही डाकखाना उपकेंद्र से आपूर्ति
फोरलेन निर्माण के लिए रविवार को बस स्टेशन से गोलाघाट तक सड़क के किनारे खड़े पेड़ कटान के लिए डाकखाना उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति दो चरणों में करीब पांच घंटे बंद कर दी गई। दो शिफ्ट में आपूर्ति बंद होने से करीब पांच हजार आबादी दिन में परेशान रही। इस बीच कार्यदायी फर्म ने सड़क के किनारे स्थित पेड़ों की कटान कराई। शाम तक सफाई का कार्य जारी रहा।
जल्द बहाल होगी आपूर्ति
एसडीओ प्रशांत गिरी ने बताया कि गभड़िया मोहल्ले में तार शिफ्ट करने के लिए उतारा गया था। इसमें समय लगता है। कार्य चल रहा है जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बस स्टेशन से गोलाघाट तक पेड़ कटान के लिए वन विभाग को रोस्टर दिया गया था। डाकखाना उपकेंद्र कुछ देर फॉल्ट में बंद रहा।