{"_id":"6a0e06b1214489c3590f10dd","slug":"power-failure-in-the-scorching-heat-people-in-a-panic-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-156736-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भीषण गर्मी में बिजली गुल, बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भीषण गर्मी में बिजली गुल, बिलबिलाए लोग
Thu, 21 May 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 21 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
भाईं बाजार में शार्ट सर्किट से टूटकर लटक रहा एलटी लाइन का केबल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर गांव तक लगातार कटौती और फॉल्ट से लोग परेशान हैं। रात में बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की नींद छीन ली है, जबकि दिन में कटौती से कारोबार प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों में है, जहां फॉल्ट आने पर घंटों बिजली बहाल नहीं हो पा रही है।
टीपी नगर उपकेंद्र की आपूर्ति मंगलवार रात साढ़े नौ बजे ठप हो गई। रात ढाई बजे 10 मिनट के लिए बिजली आई और फिर चली गई। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। रातभर उपभोक्ता गर्मी से बिलबिलाते रहे। मंगलवार रात शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही बनी रही।
दरियापुर, पुलिस लाइन और डाकखाना उपकेंद्र से जुड़ी सप्लाई बार-बार बाधित हुई। बढ़ैयावीर, गंदानाला, गल्लामंडी, करौंदिया, निरालानगर, लाला का पुरवा और विवेकनगर में उपभोक्ता पूरी रात परेशान रहे। गर्मी से बेहाल लोग टोलफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते रहे।
विज्ञापन
कटौती का असर व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। दुकानदार अशोक ने बताया कि लगातार बिजली जाने से फ्रिज में रखी कोल्ड ड्रिंक, दूध, छाछ और आइसक्रीम खराब होने का खतरा बना रहता है। खराद का काम करने वाले इमरान ने कहा कि दिनभर कटौती के कारण समय पर ग्राहकों का काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने, केबल खराब होने और लो वोल्टेज की समस्या से लोग ज्यादा परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभाग समय से समाधान नहीं कर रहा है।
केबल और ट्रांसफार्मर फुंकने से सप्लाई ठप
दूबेपुर। पकड़ी उपकेंद्र के बालमपुर फीडर क्षेत्र में केबल और ट्रांसफार्मर खराब होने से कई घंटे बिजली बाधित रही। उदयपुर गांव में ट्रांसफार्मर जलने से 60 घरों की सप्लाई बंद हो गई। रामनगर बनकट और भाईं बाजार में भी केबल खराब होने से घंटों बिजली गुल रही। विभाग ने मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
क्षमता वृद्धि न होने से ग्रामीण नाराज
लंभुआ। रामगढ़ बनकठवा गांव में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने से बार-बार फुंकने की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तार और लो वोल्टेज से परेशानी बढ़ रही है। विधायक के पत्र के बाद भी ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई।
दोस्तपुर क्षेत्र में रातभर नहीं आई बिजली
दोस्तपुर। गंगापुर भुलिया फीडर से जुड़े कई गांवों में मंगलवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप रही। दोस्तपुर, बसहां, संसारपुर समेत कई गांवों के लोग पूरी रात परेशान रहे। विभाग का कहना है कि बढ़े लोड के कारण समस्या आई है।