{"_id":"59baafe84f1c1b7d688b4951","slug":"power-cuts-create-havoc-in-scorching-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध कटौती से 22 लाख आबादी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध कटौती से 22 लाख आबादी बेहाल
Amarujala Bureau
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अंधाधुंध कटौती से जिले भर में त्राहि-त्राहि मच गई है। बीते 24 घंटे के भीतर हुई 13 घंटे की बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया है। भीषण उमस के दौरान 10 से 13 घंटे हो रही कटौती से जिले की 22 लाख आबादी परेशान है। विद्युत वितरण खंड अधिकांश कटौती नियंत्रण प्रणाली से बताकर अपना पीछा छुड़ा रहा है।
विज्ञापन
शासन की ओर से शहरी क्षेत्र को 24, तहसील को 20 व ग्रामीण को साढ़े 18 घंटे बिजली आपूर्ति का सच सामने आ गया है। शासन के लागू आदेश के बाद जिले में अंधाधुंध कटौती शुरू हो गई है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार की जा रही कटौती से जिले की करीब 22 लाख आबादी बेहाल हो गई है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए हैं। बुधवार की रात नौ बजे से लेकर बृहस्पतिवार की शाम 24 घंटे में शहरी क्षेत्र नौ घंटे घोषित व चार घंटे अघोषित बिजली कटौती से जूझा।
विज्ञापन
रिकॉर्डों के मुताबिक बुधवार की रात नौ से रात 11 बजे तक, बृहस्पतिवार की भोर में साढ़े पांच से सुबह साढ़े सात बजे तक नियंत्रण प्रणाली लखनऊ से बिजली कटौती की गई। इसी तरह बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच से रात साढ़े आठ बजे तक तीन घंटे की कटौती की गई। 24 घंटें में 13 घंटे की कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया है। इसके अलावा फॉल्ट के नाम पर अलग-अलग क्षेत्रों में कटौती की जाती रही। नियंत्रण प्रणाली एवं लोकल कटौती से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वितरण खंड के अधिकारी नियंत्रण प्रणाली लखनऊ से कटौती बताकर अपना पीछा छुड़ा रहे हैं।
विज्ञापन