फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power Cuts at Night; Consumers Face Hardship

Sultanpur News: रात में बिजली कटौती, परेशान रहे उपभोक्ता

Sat, 25 Apr 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Power Cuts at Night; Consumers Face Hardship
भदैंया/धम्मौर। रात में हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भदैंया क्षेत्र में आधी रात को बिजली की रोस्टिंग कटौती से लोग परेशान हैं। वहीं, धम्मौर के कचनावां में केबल बॉक्स जलने से बनकेपुर फीडर ठप हो गया।
विज्ञापन

भदैंया उपकेंद्र पर शुक्रवार रात आठ से नौ बजे रोस्टिंग कटौती की गई। एक-एक घंटे बढ़ाकर 12:40 बजे बिजली आपूर्ति की गई। लोदीपुर, गोपालपुर, अभियाखुर्द, अभियाकला, पन्नाटिकरी, बभनगंवा, बेलासदा, दोमुहां सहित करीब 30 गांवों के लोग आधी रात तक परेशान रहे। सुबह पांच बजे ही फिर बिजली कटौती होने पर लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

यही हाल लोलेपुर, और दरियापुर उपकेंद्रों का भी है। शनिवार दोपहर परऊपुर में लाइन खराबी और फिर छतौना में ट्रांसफार्मर चढ़ाने के बहाने बिजली तीन घंटे कटौती की गई। दरियापुर उपकेंद्र प्रभारी एससी श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन खराबी पर शट डाउन लेकर तत्काल ही बिजली आपूर्ति चालू की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धम्मौर में कचनावां गांव के पास शनिवार दोपहर 11:30 बजे केबल बॉक्स जल जाने से बनकेपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अचानक आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र की 30 हजार आबादी प्रभावित रही। दोपहर में गुल हुई बिजली से गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि केबल बॉक्स जलने से लाइन में फॉल्ट आ गया था। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed