फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power Corporation loss of 37 lakh rupees

पावर कॉर्पोरेशन को 37 लाख रुपये की चपत

Sat, 13 Aug 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Power Corporation loss of 37 lakh rupees
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
ढाखापुर उपकेंद्र के खराब पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को समय से कंपनी को मरम्मत के लिए वापस नहीं करके अधिकारियों ने पावर कॉर्पोरेेशन को करीब 37 लाख रुपये की चपत लगाई है। अमर उजाला के खुलासे के बाद भी प्रशासनिक से लेकर निगम के अधिकारी नहीं चेते।
विज्ञापन


लापरवाही का यह आलम रहा कि निगम के अधिकारियों ने वारंटी पीरियड बीतने के बाद ट्रांसफार्मर की जांच कराई और उसे कंडम घोषित करा दिया। इसमें कंपनी के साथ निगम के इंजीनियरों की मिलीभगत बताई जा रही है।
विज्ञापन


4 अगस्त 2016 के अंक में अमर उजाला ने खराब ट्रांसफार्मर से अब लाखों के खेल की तैयारी शीर्षक से खबर  प्रकाशित कर इंजीनियरों की इस कारस्तानी का खुलासा किया था। खबर में  ट्रांसफार्मर की  मरम्मत करने वाली कंपनी की वारंटी तिथि 7 अगस्त को बीतने का खुलासा भी  किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी आशंका जताई गई थी कि इंजीनियर इस तिथि के बीतने  का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद भी जिले के आला अफसरान से लेकर निगम के  इंजीनियर तक नहीं चेते। बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने जब ढाखापुर उपकेंद्र पर 9 अगस्त को धरना-प्रदर्शन शुरू किया तो अवर अभियंता सुरेंद्र  यादव के साथ जांच करने पहुंचे सहायक अभियंता टेस्ट अनिल कुमार वर्मा ने पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को कंडम  घोषित कर दिया।

ट्रांसफार्मर कंडम घोषित होने से पूर्व में इसकी मरम्मत करने वाली कंपनी वारंटी पीरियड में मरम्मत करने के कार्य से बच गई। साथ ही अब विद्युत आपूर्ति के लिए  पावर कॉर्पोरेशन को नया पांच एमवीए का  ट्रांसफार्मर लगाना पड़ेगा।

निगम के  इंजीनियरों के मुताबिक मौजूदा समय में  पांच एमवीए के नए ट्रांसफार्मर की  कीमत  करीब 37 लाख रुपये है। नया ट्रांसफार्मर लगाने पर अब  कॉर्पोरेशन को 37 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

आश्चर्यजनक यह है  कि ट्रांसफार्मर की तकनीकी  जांच करने वाले कंपनी के लोगों की रिपोर्ट को भी नीचे से लेकर अभियंता द्वितीय तक दबाए रहे और वारंटी का समय बीतने  का  इंतजार करते रहे।  


मुख्य अभियंता विद्युत फैजाबाद अशोक कुमार सिंह का कहना है कि वारंटी पीरियड में ट्रांसफार्मर वापस नहीं करना गंभीर मामला है। इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी कि ऐसा क्यों नहीं किया गया। जरूरत पड़ने पर जांच कराकर लापरवाहों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed