{"_id":"69e27a8690002efe95084bbe","slug":"potato-arrivals-at-cold-storage-fall-short-of-target-stock-filled-to-only-59-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-154311-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कोल्ड स्टोरेज में लक्ष्य से कम पहुंचा आलू, 59% ही भरा स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कोल्ड स्टोरेज में लक्ष्य से कम पहुंचा आलू, 59% ही भरा स्टॉक
Fri, 17 Apr 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के निजी शीतगृहों (कोल्ड स्टोरेज) में इस सत्र में आलू भंडारण की स्थिति मिली-जुली रही। उद्यान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले की कुल भंडारण क्षमता के सापेक्ष केवल 58.69 प्रतिशत आलू ही भंडारित हो सका है। जहां कुछ केंद्रों पर स्थिति संतोषजनक रही, वहीं कई जगह क्षमता के मुकाबले स्टॉक काफी कम दर्ज किया गया।
जिले के सावरण स्टोरेज एंड वेयरहाउस में भंडारण सबसे बेहतर रहा, जहां कुल क्षमता का 87.22% (4,723 मीट्रिक टन) आलू रखा गया। लोहरामऊ स्थित दुर्गा कोल्ड स्टोरेज में 70.22% (4,722 मीट्रिक टन) भंडारण हुआ। सरैया केल्हनपुर के शोभा एग्रोकेयर में क्षमता के सापेक्ष मात्र 53.96% (3,520 मीट्रिक टन) स्टॉक पहुंचा। रामपुर हनुमानगंज के साईं इंटरप्राइजेज में भंडारण का प्रतिशत काफी कम रहा।
जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि इस बार किसानों का रुझान शीतगृहों में भंडारण करने के बजाय सीधे बाजार में आलू बेचने की ओर अधिक रहा, जिससे कोल्ड स्टोरेज में अपेक्षाकृत कम स्टॉक पहुंचा। उन्होंने कहा कि आगामी सीजन में भंडारण को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा किसानों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।