फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   postoffice was closed three hour

तीन घंटे बंद रहा डाकखाना उपकेंद्र

Wed, 17 Jun 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
आपूर्ति के दौरान दोपहर से उपकेंद्र बंद होने से शहर के प्रमुख मोहल्लों की 50 हजार की आबादी गर्मी से जूझती रही। रात में एक ट्रांसफार्मर जलने से एक मोहल्ले की बिजली गायब रही। शाम को आपूर्ति सामान्य होने का दावा वितरण खंड ने किया है।
विज्ञापन


रमजान माह के दौरान शहर की विद्युत आपूर्ति पटरी पर रखने के लिए बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डाकखाना उपकेंद्र बंद कर दिया गया। उपकेंद्र बंद करके दरियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अतिरिक्त केबल का कार्य कराया गया। आपूर्ति के समय डाकखाना उपकेंद्र बंद रहने से शहर के प्रमुख मोहल्लों की करीब 50 हजार की आबादी बिजली समस्या से जूझती रही। गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात दरियापुर में स्थित एक टॉकीज के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक ओवर लोड में जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से मोहल्ले की करीब एक हजार आबादी रात भर गर्मी से परेशान रही। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि रमजान के दौरान डाकखाना उपकेंद्र पर आपूर्ति व्यवस्था पुख्ता करने के लिए एक अतिरिक्त लाइन का कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed