{"_id":"5dc6f4218ebc3e5afc2f065e","slug":"ponds-will-be-built-in-village-panchayats-for-water-conservation-sultanpur-news-lko4913667154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायतों में बनेंगे तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायतों में बनेंगे तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जल को संरक्षित करने के उद्देश्य से शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक तालाब निर्माण के साथ ही पुराने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना बनाई है।
प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद सीडीओ ने सभी बीडीओ से नवीन तालाब के लिए भूमि के साथ ही अतिक्रमण के दायरे वाले तालाबों की सूचना देने को कहा है। सूची मिलने के बाद मनरेगा योजना से तालाब निर्माण व सौंदर्यीकरण करते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जलदोहन से लगातार गिरते भूजल स्तर को संरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार जल ही जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक नवीन तालाब निर्माण के साथ अतिक्रमण की जद में आए तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए संरक्षित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद सीडीओ प्रभुनाथ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संरक्षण के उद्देश्य से राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर नवीन तालाब के लिए भूमि चिह्नित करने के साथ ही ग्राम पंचायतों में अतिक्रमण की जद में आए पुराने तालाबों की स्थिति की निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने को कहा है।
सीडीओ ने तालाब चिह्नित करने के बाद ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम तालाब के निर्माण व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर तालाब निर्माण व जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों का जल का महत्व समझाते हुए जागरूक करने को कहा।