फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Polytechnic and pharmacy entrance examination will be held at 14 centers today

जिले के 14 केंद्रों पर आज होगी पॉलीटेक्निक व फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा

Fri, 11 Sep 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic and pharmacy entrance examination will be held at 14 centers today
सुल्तानपुर। पॉलीटेक्निक व फार्मेसी की कक्षाओं में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में 4,841 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक व फार्मेसी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन सोशल डिस्टेेंसिंग के नियमों के अनुसार होगा। पहली पाली में 11 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा होनी है। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज, रामकली बालिका इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली में फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज व केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। परीक्षा का संयोजक पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य को बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए सभी 14 केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। हर केंद्र पर एक आइसोलेशन कक्ष भी बनाया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने, फेस मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर की छोटी शीशी ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed