{"_id":"62814a4d5c691f654e4ed633","slug":"pollution-sultanpur-news-lko630754345","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरे के ढेर में लगी आग से सांस लेना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरे के ढेर में लगी आग से सांस लेना हुआ दूभर
विज्ञापन
सौरमऊ में जलते कचरे के ढेर से उठ रहा धुआं।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर से सटे सौरमऊ स्थित डंपिंग ग्राउंड फेंके गए कचरे में लगी आग से उठने वाले धुएं से वायु प्रदूषण फैल रहा है। आसपास के तमाम लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन ने दो कचरे में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों की मदद ली है।
शहर के 25 वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाला करीब 27 टन कचरा सुल्तानपुर-अयोध्या बाईपास पर ओवरब्रिज से सटे सौरमऊ में नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा है। इसमें सूखा कचरा, गीला कचरा, सैनिटरी नैपकिन अपशिष्ट, मेडिकल कचरा व मलबा फेंका जाता है। खुले डंपिंग ग्राउंड में फेंके गए कूड़े में किसी ने आग दी। सुलगते कचरे से उठ रहे धुएं के चलते आसपास के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव की हजारों की आबादी का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। जलने वाले कचरे की वजह से फैल रहे प्रदूषण से सौरमऊ, नरायनपुर कैलाशनगर व आसपास के क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।
उनका कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारी यहां सुबह-शाम कचरा फेंककर चले जाते हैं। अक्सर कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है, जो दिन-रात जलता रहता है। आग बुझाने भी कोई नहीं आता है। कचरे की दुर्गंध व आग लगने से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैल रहा है। लोगों ने कचरे का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। ईओ श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि मौके पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दमकल की गाड़ियां भेजकर आग बुझाने का काम शुरू करवा दिया गया है।