{"_id":"68fa6c911d8ee942400b6421","slug":"polling-stations-will-not-be-built-at-the-doorstep-of-powerful-and-influential-people-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-143083-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दबंग व प्रभावशाली व्यक्ति के दरवाजे पर नहीं बनेंगे मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दबंग व प्रभावशाली व्यक्ति के दरवाजे पर नहीं बनेंगे मतदान केंद्र
Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव में नये मतदान केंद्र और मतदेय स्थल गांव के प्रभावशाली व दबंग व्यक्ति के घर के दरवाजे के सामने स्थित भवनों में नहीं बनाए जाएंगे। पुनरीक्षण में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होने के आसार को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले से सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नए मतदान केंद्र और मतदेय स्थल बनाने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं,जिसके बाद सतर्कता बरती जा रही है।
मतदाता पुनरीक्षण में घर-घर सर्वे के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से कंप्यूटरीकृत सूची बनाई जा रही है। 24 नवंबर तक कंप्यूटरीकृत सूची तैयार होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि 25 नवंबर से चार दिसंबर तक पहली बार मतदान केंद्रों, मतदेय स्थलों व वार्डों की मैपिंग की जाएगी। इसी दौरान मतदाताओं के हिसाब से मतदेय स्थलों व मतदान केंद्रों का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर नए मतदान केंद्रों और स्थलों को चयनित किया जाएगा। डीएम के अनुमोदन के बाद ही नए मतदान केंद्रों व स्थलों को अंतिम रूप दिया जाएगा।