{"_id":"61bf7071ef825f501826b29a","slug":"polling-party-left-for-panchayat-by-election-sultanpur-news-lko6096043167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी हुई रवाना
विज्ञापन
सुल्तानपुर के पोस्टमार्टम हाउस के पास सीआरपीएफ के जवान को आखिरी सलामी देते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव में सोमवार को पांच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसमें एक ग्राम प्रधान व चार ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। निर्वाचन के लिए रविवार को दोपहर बाद पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद जिले में पंचायत के पांच पदों पर रविवार को उपचुनाव कराया जाएगा। बल्दीराय के हैहनाकलां में प्रधान पद, कूरेभार के उमरी ग्राम पंचायत में तीन ग्राम पंचायत व मोतिगरपुर के भदिलाखानीपुर में एक ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोट पड़ेंगे। मतदान कराने के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियों को संबंधित विकास खंडों से रवाना कर दिया गया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि शाम को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। सुरक्षा के लिए पुलिस भी मतदान केंद्र पर लगाई गई है। उपचुनाव के लिए तीन एसडीएम को बतौर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बताया कि उपचुनाव के मतों की गणना 21 दिंसबर को संबंधित विकास खंडों पर कराई जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश विकास खंड क्षेत्र के उमरी गांव में सोमवार को होने वाले ग्राम पंचायत पद के उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय से रवाना की गईं।
विज्ञापन
आरओ ने पोलिंग पार्टियों को चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश भी दिया। निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि कूरेभार विकास खंड क्षेत्र के उमरी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक, पांच और छह में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर सोमवार को उपचुनाव की तिथि तय की गई है। इस मौके पर एआरओ चंद्रजीत यादव, भोला नाथ तिवारी, दिलीप पाठक, लालचंद्र कोटार, भोला मिश्रा, महेंद्र वर्मा, सत्य प्रकाश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।