फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Polling parties will leave for the booths today

आज बूथों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave for the booths today
सुल्तानपुर। पांचवें चरण में जिले में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए शनिवार को सुबह से केंद्रीय विद्यालय व मंडी परिषद से पोलिंग पार्टियों को आरक्षित वाहनों से रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किए जाने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगाए गए मतदान कार्मिकों को सुबह ड्यूटी पर बुलाया गया है। दो विधानसभा क्षेत्रों की पार्टियों को मंडी व तीन विधानसभा क्षेत्र की पार्टियों को केंद्रीय विद्यालय से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए शनिवार को मतदान कार्मिक अमहट स्थित केंद्रीय विद्यालय व मंडी परिषद बुलाए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय अमहट में सदर, कादीपुर व लंभुआ के पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए टेबल लगाए गए हैं। मंडी परिषद में अमेठी के जगदीशपुर आंशिक समेत इसौली व सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए टेबल लगाए गए हैं। प्रति टेबल से करीब 20 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की योजना बनाई गई है। रवानगी के समय मतदान कार्मिकों को चुनाव व मेडिकल किट भी दी जाएगी। पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना करने के लिए मतदान कार्मिकों को सात बजे सुबह बुलाया गया है।
विज्ञापन

इसके पहले साढ़े छह बजे रवानगी की व्यवस्था व हाजिरी के लिए लगाए गए कर्मचारियों को बुलाया गया है। मतदान कार्मिकों के पहुंचने पर उन्हें पहले उपस्थिति दर्ज कराना होगा। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के बने टेबलों से ईवीएम, वीवीपैट समेत अन्य सामग्री देकर आरक्षित वाहनों से बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए अधिग्रहीत वाहनों को केंद्रीय विद्यालय बुलाया गया है। परियोजना निदेशक व कार्मिक अधिकारी राम उदरेज यादव ने बताया कि मतदान कार्मिकों को बूथों पर रवाना करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने केंद्रीय विद्यालय व मंडी परिषद में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने रवानगी के लिए बेहतर व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को दी जानकारी
पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव में लगाए गए पुलिस कर्मियों व अर्धसैनिक बलों को शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइंस में सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए उच्चाधिकारियों ने मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों व अर्धसैनिक बलों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed