{"_id":"e1ea0fa95adc6518e27b49e9500b45d7","slug":"polling-parties-leave-for-panchayat-elections-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को 12 डीडीसी व 315 बीडीसी सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। बल्दीराय, कुड़वार व दूबेपुर विकास खंड में चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया है। सोमवार को तीनों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को सोमवार की सुबह बूथों पर बुुलाया गया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 13 अक्तूबर को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया है। दूसरे चरण में बल्दीराय, कुड़वार व दूबेपुर में 12 जिला पंचायत सदस्यों एवं 315 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए सोमवार को तीनों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजने के लिए सोमवार की सुबह बुलाया गया है। रविवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ब्लॉकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी/वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने तीनों ब्लॉकों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए बनाए काउंटर व अन्य व्यवस्थाएं देखी और अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन