{"_id":"6ae899a255f7502164011ba8","slug":"sultanpur-car-collides-with-upeida-jeep-three-injured-including-former-mp-s-son-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: यूपीडा जीप से टकराई कार, पूर्व सांसद के पुत्र सहित तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: यूपीडा जीप से टकराई कार, पूर्व सांसद के पुत्र सहित तीन जख्मी
Mon, 02 Nov 2026 07:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, जयसिंहपुर/सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जयसिंहपुर/सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:39 PM IST
सार
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात बहाल कराया। यूपीडा कर्मियों ने तीनों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों दूसरी कार से गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में हुआ हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिरसिंहपुर के पास सोमवार सुबह एक कार व यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में कार पर सवार अयोध्या के पूर्व भाजपा सांसद लल्लू सिंह के बेटे विकास सिंह सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं, पेट्रोलिंग वाहन (जीप) पर सवार लोग बच गए।
विज्ञापन
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। दुर्घटना में कार पर सवार अयोध्या जिले के कैंट के सहादतगंज निवासी व भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह के पुत्र विकास सिंह (42), उनके दोस्त सिविल लाइन, कैंट, अयोध्या निवासी वैभव सिंह (22) निवासी व कार चालक अमरजीत यादव (26) घायल हो गए। वह लोग कार से पटना की ओर जा रहे थे। बिरसिंहपुर के पास बगल से गुजर रहे यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन से अचानक उनकी कार टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात बहाल कराया। यूपीडा कर्मियों ने तीनों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों दूसरी कार से गंतव्य को रवाना हो गए। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन