{"_id":"625317bd2aeff600a44bf1d6","slug":"political-sultanpur-news-lko6255304159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंज की कुटाई कर सांसद ने बाध बनाने वालों को किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंज की कुटाई कर सांसद ने बाध बनाने वालों को किया प्रोत्साहित
विज्ञापन
लकड़ी के हथौड़े से मूंज की कुटाई करतीं सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने रविवार को बाउद्दीनपुर गांव में पहुंचकर मूंज बाध बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया। बाध बनाने के लिए मूंज की कुटाई कर रही एक महिला के पास सांसद पहुंचीं और उससे लकड़ी का मुगदर लेकर स्वयं कुटाई करने लगीं। थोड़ी देर कुटाई करके उन्होंने महिला से बाध कारोबार के बारे में जानकारी ली। इस कारोबार को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। सांसद की ओर से मूंज की कुटाई किए जाने से महिला व अन्य कारोबारी गदगद हो गए।
संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन रविवार को सांसद ने सुल्तानपुर व सदर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी जाना। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने ईमानदारी, सेवा व समर्पण ही अपनी पूंजी बताया। कहा कि वे चाहती हैं कि उनका संसदीय क्षेत्र तरक्की करे। उन्होंने अपनी राजनीति का मकसद जाति व धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा व मदद करना बताया। सांसद ने मलवा, सरतेजपुर, मिश्रौली, बसाइतपुर, इसहाकपुर समेत शहर के दो मोहल्लों का दौरा करने के साथ चौपाल में हिस्सा लिया।
इसके पहले जिला अस्पताल में श्री अंबे मां सेवा संस्थान की ओर से रामनवमी पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। सांसद ने रक्तदान करने वाले युवाओं को सराहा। सांसद ने कहा कि उनके क्षेत्र के युवा रक्तदान व पशु-पक्षियों की सेवा करके आगे की पीढ़ी को सीख दे रहे हैं। सांसद ने रक्तदान करने वाले 30 युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राम नवमी पर क्षेत्रवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हर तरफ रामराज्य की कल्पना साकार हो।