{"_id":"61ae5a7713fe7f731d0e97cf","slug":"political-sultanpur-news-lko6077528163","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों की शिक्षा व उत्थान के लिए चलाएंगे कार्यक्रम: सोनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों की शिक्षा व उत्थान के लिए चलाएंगे कार्यक्रम: सोनम
विज्ञापन
32. सुल्तानपुर में प्रेसवार्ता करतीं सोनम किन्नर।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रदेश किन्नर बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोमवार को जिले में पहली बार पहुंची सोनम चिश्ती ने कहा कि वे प्रदेश में किन्नरों की शिक्षा औरी उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाएंगी। किन्नरों का विकास करना उनका पहला लक्ष्य है। उन्होंने अपने मनोनयन पर प्रदेश सरकार की जमकर सराहना की। कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनेगी।
सोमवार को जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किन्नर बोर्ड उपाध्यक्ष ने सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा जातिवाद, संप्रदायवाद व धु्व्रीकरण की राजनीति करती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल से श्राप दिया है। अब वे दोबारा कुछ नहीं बन पाएंगे। विपक्षी सरकारों की वजह से प्रदेश बहुत पीछे चला गया था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर विकास हुआ है। भाजपा सबका साथ व सबका विकास करती है। योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। भ्रष्टाचार पर सरकार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को पदमुक्त करने की मांग सरकार से की। सीएम के साथ उन्होंने पीएम मोदी की भी सराहना की।
बताया कि इसी वजह से देश व प्रदेश गौरवान्वित हो रहा है। प्रदेश में पार्टी की छह रथ यात्राएं निकलने जा रही है। वे प्रदेश के 75 जिलों में जाकर पार्टी का प्रचार करेंगी। प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराने का वादा किया। जिले की सीमा पर असरोगा टोल प्लाजा पर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा के नेतृत्व मे पार्टी के लोगों ने सोनम चिश्ती का स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वागत में उन्होंने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। जिले में पहुंचने पर किन्नर बोर्ड उपाध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सुशील त्रिपाठी, बबिता तिवारी, प्रवीण अग्रवाल, रणजीत कुमार, आंनद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे। दीवानी न्यायालय पहुंचकर उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात की।