{"_id":"61705d71ec69fc24b2185ab7","slug":"political-sultanpur-news-lko600931788","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी की घोषणा से महिलाओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी की घोषणा से महिलाओं में उत्साह
विज्ञापन
24. सुल्तानपुर में कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर खुशी जाहिर करतीं महिलाएं।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रियंका गांधी की ओर से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों के आरक्षण की घोषणा पर जिले की महिला कांग्रेसियों का उत्साह बढ़ गया है। बुधवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल और मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रियंका गांधी के निर्णय का स्वागत कर खुशी जताई। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नौशाद हुसैन खान की अगुवाई व उपाध्यक्ष अमित सिंह के संयोजन में कांग्रेसी सिविल लाइन स्थित सुदर्शन पार्क पहुंचे। यहां पर महर्षि सुदर्शन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला कमेटी में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
महिला अध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय की अगुवाई में कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महिलाओं का जमावड़ा लगा। महिला नेताओं ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। उर्मिला उपाध्याय ने कहा कि नारी के शक्ति पर्व पर महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नई क्रांति का एलान प्रियंका गांधी की ओर से किया गया है। रेनू श्रीवास्तव ने कहा दुर्गा पूजा महोत्सव पर प्रियंका गांधी की ओर से लिया गए निर्णय से प्रदेश में नारी सशक्तीकरण का नया अध्याय शुरू हुआ है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व प्रमुख पुष्पा, कंचन सिंह, पूनम कोरी, किरण राणा, प्रदेश सचिव फिरोज अहमद, राहुल त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, तेज बहादुर पाठक, ओमप्रकाश सिंह, नफीस फारुकी, परमजीत सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, राजदेव शुक्ल आदि मौजूद रहे। जयसिंहपुर ब्लॉक में जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की मौजूदगी में हरख नारायण मिश्रा, राजेश ओझा ,शिवपूजन सिंह, डीसी पांडेय समेत कई कांग्रेस नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई।