{"_id":"66eb2afa007ce589470e8d84","slug":"policeman-testified-against-lambhuas-bjp-mla-sultanpur-news-c-103-1-slp1005-119242-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लंभुआ के भाजपा विधायक के खिलाफ सिपाही ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लंभुआ के भाजपा विधायक के खिलाफ सिपाही ने दी गवाही
Thu, 19 Sep 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा और उनके पांच समर्थकों के खिलाफ दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बुधवार को सिपाही अशोक त्रिपाठी ने गवाही दी। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि नियत की है। 23 फरवरी, 2022 को बिना अनुमति के सभा करने के आरोप में पुलिस ने विधायक सीताराम वर्मा व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया था।
सपा के पूर्व विधायक पर दर्ज केस में दरोगा व सिपाही ने दी गवाही
सुल्तानपुर। लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके समर्थकाें के खिलाफ दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बुधवार को दरोगा आनंद गौतम व सिपाही संजय कुमार सोनकर की गवाही दर्ज की गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तिथि नियत की है। फरवरी, 2022 में पुलिस ने लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके समर्थकों के खिलाफ लंभुआ और कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज किया था। पूर्व विधायक पर बिना अनुमति सभा करने का आरोप है।