{"_id":"6a7b67af0d392afb7c054527","slug":"police-termed-the-viral-post-baseless-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-162641-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वायरल पोस्ट को पुलिस ने बताया निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वायरल पोस्ट को पुलिस ने बताया निराधार
Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अखंडनगर। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में छह अगस्त को संविदा कर्मचारी जितेंद्र कुमार की बिजली के पोल से हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट को निराधार बताया है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि घटना के संबंध में तीन बिजली कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुख्य आरोपी अजय कुमार तिवारी को बनाया गया है। मुख्य आरोपी और उनके समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर सहानुभूति हासिल करने के लिए उन्हें पीड़ित के रूप में पेश करने का प्रयास किया जा रहा है। यह तथ्य सही नहीं है। सीओ ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर घटना के समय अजय कुमार तिवारी बिजलीघर से शटडाउन लेने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह उस समय एसएसओ का कार्य देख रहे थे। ऐसे में बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए शटडाउन लेना उनकी जिम्मेदारी थी। प्रकरण की विवेचना चल रही है। तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)