फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police, revenue and electricity problems should be resolved soon: Omprakash

पुलिस, राजस्व व बिजली समस्याओं को जल्द निपटाएं : ओमप्रकाश

Wed, 18 Sep 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Police, revenue and electricity problems should be resolved soon: Omprakash
सुल्तानपुर में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर
सुल्तानपुर। एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में अपना इरादा साफ कर दिया है। कहा कि पुलिस, राजस्व व विद्युत समस्याओं पर उनका फोकस रहेगा। अफसर इन समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित कराएं। उन्होंने 27 लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी और 29 को आवास के स्वीकृति पत्र सौंंपे।
विज्ञापन



पंचायतीराज मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पहले सीताकुंड घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा ही समर्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपाइयों व सुभासपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नाली की सफाई की। पीएम के जन्मदिन पर जीआईसी में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में आयोजित भाजयुमो के रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर युवकों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन



दूबेपुर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश व नए पात्रों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रभारी मंत्री ने 27 लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी दी और 29 को आवास के स्वीकृति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लाइव प्रसारण सुनने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि लोगों की ज्यादा समस्याएं पुलिस, राजस्व व बिजली विभाग से हैं। अधिकारी इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण कराएं। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं। बैठक में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ अंकुर कौशिक ने प्रभारी मंत्री को जानकारी दी।

पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक सदर राजप्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगरपालिका प्रवीन अग्रवाल, सुभासपा के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, सतीश मिश्र, अखिलेश शर्मा, अविनाश पटेल, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह आदि ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।






परिवार ने मांग की तो करा देंगे न्यायिक जांच : मंत्री
शहर के सराफा डकैती कांड में मंगेश यादव के एनकाउंटर पर पंचायतराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि परिवार मांग करेगा तो न्यायिक जांच करवा दी जाएगी। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। कहा कि राहुल गांधी अमेरिका जाकर भारत की दुर्गति कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी संविधान बचाने का दावा कर रहे थे। अब दोनों कहने लगे हैं कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी। कहा कि सरकार के हर कदम का विरोध करना ही विपक्ष का असली चेहरा है। मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए पंचायतराज विभाग से जीरो पॉवर्टी प्लानिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed