{"_id":"5ffb2c148ebc3e2e7c28205e","slug":"police-personnel-started-cleanliness-drive-with-support-of-sp-sultanpur-news-lko559162992","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी संग पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी संग पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित आवासों के पास जमा गंदगी साफ की। एसपी को गंदगी साफ करते देखकर मातहतों ने झाड़ू थाम ली और परिसर को साफ कर डाला।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी रविवार की सुबह साढ़े सात बजे आरटीसी, पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाहियों के साथ पुलिस लाइन पहुंच गए। एसपी ने पुलिस कॉलोनियों के पास उगी झंखाड़ और एकत्र गंदगी को साफ किया। यह देखकर पुलिस क्वार्टर में रहने वाले पुलिस कर्मी भी भागकर पहुंच गए।
एसपी ने मातहतों से कहा कि यदि घर और आसपास सफाई रहेगी तो बीमारी नहीं होगी। श्रमदान से सफाई के साथ ही भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस कर्मी सफाई करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी शिवराज, सीओ बल्दीराय/लाइन विजयमल यादव, सीओ नगर सतीश शुक्ला, जयसिंहपुर दलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।